Yatra Parmanand Maharaj Ki

Yatra Parmanand Maharaj Ki | परमानन्द महाराज की यात्रा सनातन धर्म विश्व के सभी धर्मों में सबसे पुरातन धर्म माना गया है। भारत प्राचीन समय से ही विश्व गुरु के रूप में जाना गया। भारत से आध्यात्म की खोज करने के लिए अनेकों आध्यात्मिक संतो ने भारत की दिव्य भूमि में जन्म लिया। उन्होंने वेदो और शाश्त्रो के असाधारण ज्ञान को सरल भाषा में समस्त प्राणिमात्र तक पहुंचाया और उनका मार्ग प्रशस्त किया। वेदों का ज्ञान अर्थात वेदांत वचनो को उचित रूप से समस्त प्राणी मात्र के सामने प्रकट करने वाले महान संतों में महामंडलेश्वर युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज आते हैं। महाराज श्री के जीवन के विषय में जितना कहा जाए उतना कम है क्योंकी जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश को कोई एक कमरे में बंद करके नहीं रख सकता ठीक उसी प्रकार किसी भी दिव्य आत्मा के विचारों को कोई भी सीमित करके नहीं रख सकता क्योंकि ये विचार समस्त संसार को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने के लिए होते हैं। हम आपको स्वामी परमानंद जी महाराज का जीवन परिचय विस्तार में बताएंगे। स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्