॥ अथ कामदा एकादशी व्रत माहात्म्य ॥ प्रिय भक्तो कामदा एकादशी को कामिका एकादशी भी कहते है। एकादशी का पुण्य शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता क्योकि वेद और शाश्त्र भी एकादशी व्रत महात्मा को सम्पूर्ण रूप से व्यक्त करने में असमर्थ रहे है और नेति-नेति कहकर इस व्रत के प्रभावों को बताते है। कामदा या कामिका एकादशी व्रत कथा कुन्ती पुत्र धर्मराज युधिष्ठिर बोले कि हे भगवान अब आप मुझे श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी की सविस्तार कथा सुनाइए। उस एकादशी का नाम तथा उसकी विधि क्या है। उस में कौन से देवता की पूजा होती है। श्रीकृष्ण भगवान बोले - हे राजन! मैं एकादशी की कथा कहता हूँ, ध्यान पूर्वक सुनो। एक समय इस एकादशी की पावन कथा को भीष्म पितामह ने लोक हित के लिए नारदजी से कहा था। एक समय नारद जी ने पूछा कि पितामह! आज मेरी श्रावण माह के कृष्णपक्ष की एकादशी की कथा सुनने की इच्छा है। अतः अब आप एकादशी की व्रत कथा विधि सहित सुनाइये। भीष्म पितामह नारदजी के वचनों को सुनकर बोले-हे नारद जी आपने मुझसे यह अत्यन्त सुन्दर प्रश्न किया है अब आप ध्यान लगाकर सुनिये। श्रावण माह के कृष्णपक्...
एकादशी व्रत कथा माहात्म्य (ekadashi.org) पर आपका स्वागत है। यह मंच केवल एकादशी व्रत की तिथियों और कथाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ आपको वेदों, पुराणों और प्राचीन भारतीय इतिहास का दिव्य संगम मिलेगा। हम आपके लिए लाए हैं सनातन धर्म का वह गूढ़ ज्ञान और पौराणिक रहस्य जो आपकी आध्यात्मिक यात्रा को समृद्ध करेंगे। प्रामाणिक वैदिक सूत्रों और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ ईश्वरीय ज्ञान को सरल हिंदी में समझने के लिए हमसे जुड़ें। अपनी संस्कृति और धर्म की जड़ों से गहराई से जुड़ने का एक वैश्विक केंद्र।