Skip to main content

Indira Ekadashi Mahatma Ki Durlabh Katha

 ॥ अथ इन्दिरा एकादशी माहात्म्य ॥

प्रिय मित्रों आज हम आप सबके समक्ष कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी की कथा का वर्णन करेंगे। इंदिरा एकादशी की कथा का क्या महत्व है तथा इस कथा को किसने किससे कहा ? इन सभी तथ्यों का संपूर्ण विवेचन हम आपके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। 

हम आपको बताएंगे कि इंदिरा एकादशी का व्रत करने से क्या लाभ होता है, क्या पुण्य प्राप्त होता है तथा इसको करने से कौन-कौन से फलों की प्राप्ति होती है। अतः आप सबसे हमारा निवेदन है की ध्यान पूर्वक इस दिव्य एकादशी की कथा को सुने और पुण्य के भागी बने। 

Indira Ekadashi Mahatma Ki Durlabh Katha

धर्मराज युधिष्ठिर बोले- हे भगवान! अब आप कृपा पूर्वक.. आश्विन मास की कृष्णपक्ष की एकादशी की कथा सुनाइए! इस एकादशी का नाम क्या है तथा इस एकादशी के व्रत करने से कौन-कौन पुण्य फल प्राप्त होते हैं। सो सब आप विस्तार पूर्वक समझाकर कहिये। 

इस पर श्री कृष्ण भगवान बोले कि हे राजश्रेष्ठ! आश्विन मास की कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम इन्दिरा है। इस एकादशी के व्रत करने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं तथा नरक में गए हुए उनके पितरों का भी उद्धार हो जाता है। हे राजन! इस एकादशी की कथा के सुनने मात्र से ही वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है।

प्राचीन सतयुग में महिष्मति नाम की नगरी में इन्द्रसेन नाम का प्रतापी राजा राज्य करता था। एक समय की बात है जब वह राजा अपनी राज-सभा में सुख पूर्वक बैठा था। महर्षि नारद आकाश मार्ग से उतर कर उसके राजसभा में आ गए। महर्षि नारद बोले कि हे राजन्! आपके राज्य में सब कुशल तो है? मैं आपकी धर्म परायणता देखकर अत्यन्त प्रसन्न हूं। तब राजा बोला हे महर्षि आपकी कृपा से मेरे राज्य में सब कुशल पूर्वक हैं।

इस पर नारदजी बोले कि हे राजन! मुझे एक महान आश्चर्य हो रहा है कि एक समय जब मैं ब्रह्मलोक से यमलोक को गया था तो उस जगह यमराज की सभा के मध्य में मैंने तुम्हारे पिताजी को बैठा देखा था। तुम्हारा पिता महान ज्ञानी, दानी तथा धर्मात्मा प्राणी थे। वह एकादशी के व्रत बिगड़ जाने से पाप के कारण यमलोक को गए है। तुम्हारे पिता ने मुझ से तुम्हारे लिए एक समाचार भेजा है कि यदि मेरा पुत्र इन्द्रसेन आश्विन मास के कृष्णपक्ष की इंदिरा एकादशी का व्रत करे और उस व्रत का फल मुझे दे दे तो मेरी मुक्ति हो जाएगी और मैं इस लोक से छूटकर स्वर्गलोक में वास करूँगा।

Indira Ekadashi Vrat Vidhi

जब राजा ने महर्षि नारद जी से ऐसे वाक्यों को सुना तो उसे महान दुःख हुआ और इन्दिरा एकादशी के व्रत की विधि पूछने लगा कि हे नारद अब आप मुझे इस एकादशी के व्रत की विधि बतलाइये। 

इस पर नारदजी बोले कि हे राजन आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी के दिन प्रातः काल श्रद्धा सहित स्नान करना चाहिए। इसके पश्चात दोपहर को भी स्नान करना चाहिए। उस समय जल से निकलकर श्रद्धा पूर्वक पितरों का श्राद्ध करे ओर उस दिन एक समय भोजन करे और रात्रि को पृथ्वी पर शयन करे। इससे दूसरे दिन अर्थात एकादशी के दिन प्रातः काल दाँतुन करे और स्नान करे। उसके पश्चात भक्तिपूर्वक व्रत को धारण करे और कहना चाहिए | कि मैं आज निराहार रहूँगा और समस्त भोगों को त्याग दूँगा। इसके पश्चात कल भोजन करूँगा। हे भगवान। आप मेरी रक्षा करने वाले हैं। आप मेरे व्रत को निभाइये। 

इस प्रकार आचरण करके दोपहर को भगवान् शालिग्राम की मूर्ति को भोग अर्पित करना चाहिए। भोजन में से कुछ हिस्से को गौ माता को देकर भगवान् विष्णु की धूप, दीप, नैवेद्य आदि से पूजा करनी चाहिए और रात्रि को जागरण करना चाहिए। इसके उपरान्त द्वादशी के दिन मौन होकर बन्धु-बान्धवों सहित भोजन करना चाहिए। हे राजन! यही इन्दिरा एकादशी के व्रत की विधि है।

हे राजन! यदि तुम आलस्य रहित होकर इस एकादशी के व्रत को करोगे तो तुम्हारे पिताजी अवश्य ही स्वर्ग को जायेंगे। महर्षि नारद, राजा को जब उपदेश देकर अन्तर्ध्यान हो गये तो राजा ने इन्द्रा एकादशी के आने पर उसका विधिपूर्वक व्रत किया। बन्धु-बांधव सहित इस व्रत के करने से आकाश से पुष्पों की वर्षा हुई और राजा का पिता यमलोक से गरुड़ पर चढ़कर स्वर्ग को गया। राजा इन्द्रसेन भी एकादशी के व्रत के प्रभाव से इस लोक में भोगकर अन्त में स्वर्गलोक को गया।

श्रीकृष्ण भगवान कहने लगे कि हे धर्मराज युधिष्ठिर! यह मैंने तुम्हारे सामने इन्द्रा एकादशी का माहात्म्य वर्णन किया। इस कथा के पढ़ने व सुनने मात्र से ही समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और अन्त में जीव स्वर्गलोक में जाकर वास करता है।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः 

Indira Ekadashi Vrat Katha Mahatma YouTube Video

Comments

Popular posts from this blog

युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज का जीवन परिचय (Biography)

सनातन धर्म की पुनर्स्थापना और संतों की भूमिका सनातन धर्म केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। भारत की इस पावन भूमि पर समय-समय पर ऐसी महान विभूतियों ने जन्म लिया है जिन्होंने समाज को नई दिशा दी है। परमानन्द जी महाराज एक ऐसी ही मशाल हैं जिन्होंने अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाया है। अध्याय 1: जन्म, बाल्यकाल और प्रारंभिक संस्कार (1935 - 1950) ​ विस्तृत विवरण: स्वामी जी का जन्म 26 अक्टूबर 1935 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक धर्मनिष्ठ परिवार में हुआ था। 30 के दशक का वह दौर भारत में वैचारिक क्रांति का दौर था। ​ पारिवारिक पृष्ठभूमि: उनके परिवार के संस्कार और बचपन में देखे गए धार्मिक अनुष्ठानों का उन पर क्या प्रभाव पड़ा। ​ बाल्यकाल की अलौकिक घटनाएं: वे बचपन में अन्य बालकों से भिन्न कैसे थे? उनका झुकाव खेल-कूद के बजाय ध्यान और सत्संग की ओर कैसे बढ़ा? ​अध्याय 2: गुरु कृपा और सन्यास का संकल्प ​ चित्रकूट का आध्यात्मिक महत्व: जब हम परमानन्द जी महाराज के जीवन की बात करते हैं, तो स्वामी अखंडानंद जी महाराज का जिक्र अनिवार्य है। ​ प्रथम मिलन: चि...

Vishnu Shodasa Nama Stotram With Hindi Lyrics

विष्णु षोडश नाम स्तोत्रम् की उत्पत्ति   विष्णु षोडश नाम स्तोत्रम् भगवान विष्णु को समर्पित एक महामंत्र के रूप में जाना जाता है। सनातन धर्म में त्रिदेवो में भगवान श्री हरि विष्णु अर्थात भगवान नारायण एक विशेष स्थान रखते हैं। सभी प्राणियों को उनके कष्टों से मुक्ति पाने के लिए, उनकी इच्छाओ की पूर्ति के लिए भगवान विष्णु को समर्पित विष्णु षोडश नाम स्तोत्रम् का  प्रतिदिन पाठ करना चाहिए।  विष्णु षोडश नाम स्तोत्रम् भगवान् श्री हरी के 16 नमो को मिलकर बनाया गया एक महामंत्र है जिकी शक्ति अतुलनीय है। जो साधक प्रतिदिन स्तोत्र का जाप करता है, भगवान श्री विष्णु उस साधक के चारों तरफ अपना सुरक्षा कवच बना देते हैं। उस सुरक्षा कवच के कारण साधक के भोजन से उसकी औषधियां तक भगवान की कृपा से ओतप्रोत हो जाती है और साधक भगवान के संरक्षण को प्राप्त करता है। अतः विष्णु षोडश नाम स्तोत्रम को साधक को पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ जपना चाहिए क्योंकि नियमित रूप से साधक द्वारा पाठ करने से साधक के समस्त रोगो का नाश हो जाता है और साधक दीर्घायु को प्राप्त करता है।  Vishnu Shodasa Nama Sto...

विष्णु अपामार्जन स्तोत्र: दिव्य हीलिंग और असाध्य रोग मुक्ति का मार्ग (Vishnu Apamarjana stotram)

Vishnu Apamarjana Stotram केवल एक धार्मिक पाठ नहीं है, बल्कि यह प्राचीन भारतीय "ध्वनि चिकित्सा" ( Sound Therapy ) का एक अद्भुत उदाहरण है। पद्म पुराण और विष्णुधर्मोत्तर पुराण में वर्णित यह स्तोत्र मानसिक शांति, शारीरिक आरोग्य और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ​अपामार्जन स्तोत्र क्या है? (What is Apamarjana Stotram?) ​'अपामार्जन' का अर्थ है - मार्जन् करना या पोंछकर साफ करना। जिस प्रकार जल शरीर की बाहरी शुद्धि करता है, उसी प्रकार इस स्तोत्र की ध्वनियाँ हमारे सूक्ष्म शरीर (Subtle Body) से रोगों और नकारात्मक संस्कारों को 'मार्जन्' कर देती हैं। ​मूल स्रोत: यह स्तोत्र मुख्य रूप से दो पुराणों में मिलता है: ​विष्णुधर्मोत्तर पुराण: ऋषि पुलस्त्य और ऋषि दाल्भ्य का संवाद। ​पद्य पुराण: भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को बताया गया महात्म्य। ​इस स्तोत्र के मुख्य लाभ (Key Benefits for Global Wellness) ​आज के समय में जब पूरी दुनिया Holistic Healing की ओर बढ़ रही है, अपामार्जन स्तोत्र निम्नलिखित लाभ प्रदान करता है: ​शारीरिक स्वास्थ्य (Physical H...